स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में सर्विस वेटर के साथ मारपीट का विरोध करने पर कुछ यात्रियों ने टीटीई को पीटने के बाद चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया।
रेलवे ट्रैक पर गिरने से टीटीई बेहोश हो गए। होश आने पर जैसे-तैसे दिल्ली पहुंचे। मंगलवार को कानपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में महिला और यात्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला यात्री ने उनका यूनिफार्म का कोट छीन लिया। सोमवार शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में टीटीई डुलिन टोप्पो की ड्यूटी थी।
डुलिन सीटीई रेलवे कालोनी में रहते हैं।