फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेसा के मध्य जोन में महिलाओं को हेल्प डेस्क की कमान

विज्ञापन
समस्या सुनतीं महिला प्रभारी।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग की राजधानी में शुरू होने जा रही नई व्यवस्था वर्टिकल में एक और प्रयोग किया गया है। 15 लाख उपभोक्ताओं की सुनवाई व पंजीकरण करने वाले 21 हेल्प डेस्क में से 10 की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। खास बात यह भी है कि 3.12 लाख उपभोक्ता वाले लेसा (लखनऊ इलेक्टि्रक सप्लाई अथॉरिटी) के लखनऊ मध्य जोन के सभी छह हेल्प डेस्क कैंट, रेजीडेंसी, डालीबाग, विधानसभा, तालकटोरा व राजाजीपुरम ओल्ड महिलाओं के जिम्मे है। इनमें ज्यादातर कंप्यूटर ऑपरेटर भी महिलाएं हैं। इसी तरह अमौसी जोन में वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर तीन, गोमतीनगर जोन के मुंशीपुलिया, गोमतीनगर विस्तार और जानकीपुरम जोन की जीएसआई हेल्प डेस्क पर महिलाओं को जिम्मेदार बनाया गया है। बुधवार से सभी हेल्प डेस्क में उपभोक्ताओं की सुनवाई का सिलसिला शुरू हो गया, हालांकि, कुछ जगहों पर सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

पीड़ित कहीं का आए, पहले समस्या सुनें
गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बीते दिनों हेल्प डेस्क के प्रभारियों के साथ में बैठक की और समस्या निस्तारण के उपाय बताए। मुख्य अभियंता ने बताया कि हेल्प डेस्क प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ित कहीं का भी (दूसरे जोन का भी) आए, पहले उसकी समस्या सुनें और फिर निराकरण करने के लिए 1912 पर पंजीकरण कराएं।
महिलाएं नाराज

लखनऊ मध्य जोन में जिन महिलाओं को हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है, समस्याओं की सुनवाई के लिए उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। इससे कैंट, रेजीडेंसी, डालीबाग, विधानसभा, तालकटोरा व राजाजीपुरम ओल्ड हेल्प डेस्क की महिलाएं नाराज हैं। उनका कहना कि उपभोक्ताओं की जब मर्जी होगी, उन्हें दिन और रात कॉल करेंगे, जिससे परेशानी होगी।
विज्ञापन


इन हेल्प डेस्क की इन्हें जिम्मेदारी
नाम हेल्प डेस्क
दीप्ति सक्सेना - कैंट राजभवन

फरहीन सत्तार - रेजीडेंसी
कंचन राज बोस - डालीबाग
सपना पांडेय - विधानसभा
पूजा श्रीवास्तव - तालकटोरा

मानसी टंडन - राजाजीपुरम ओल्ड
सरोजनी - वृंदावन सेक्टर तीन

ममता - मुंशीपुलिया, इंदिरानगर
बिंदु सिंह - गोमतीनगर विस्तार, सेक्टर पांच

उपासना - जीएसआई सीतापुर रोड
महिलाओं को सुनवाई व पंजीकरण की जिम्मेदारी

Iलखनऊ मध्य जोन की सभी छह हेल्प डेस्क पर विभागीय महिलाओं को प्रभारी बनाया गया है। ज्यादातर हेल्प डेस्क पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर भी आउटसोर्स के जरिये महिलाओं को ही तैनाती दी गई हैं। पहली बार मातृशक्ति को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई एवं पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी है।I
विज्ञापन

I- रवि कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, लखनऊ मध्यI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें