फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भविष्य बताकर भविष्य गढ़ रहीं महिलाएं

विज्ञापन
 शिखा तिवारी और आशिमा।
विज्ञापन
लखनऊ। कभी हाथ की लकीरों से भविष्य बताने का काम सिर्फ पुरुषों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब यह परंपरा बदल रही है। महिलाएं भी अब ग्रह-नक्षत्रों की गणना से अपना और दूसरों का भविष्य संवार रही हैं। संस्कृत विश्वविद्यालयों में ज्योतिष, कर्मकांड और व्याकरण शास्त्र की पढ़ाई में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग की प्रोफेसर डॉ. चंद्रश्री पांडेय बताती हैं कि पहले इस विषय में छात्र ही अधिक दाखिला लेते थे, लेकिन अब हर सत्र में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये छात्राएं आगे चलकर शिक्षक, प्रवचक, कर्मकांडी और एस्ट्रोलॉजर के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल एप्स ने इस परंपरागत ज्ञान को नया मंच दे दिया है। विश्वविद्यालय से ज्योतिष और कर्मकांड की पढ़ाई पूरी कर चुकी 30 से अधिक महिलाएं अब स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं और अच्छी आय अर्जित कर रही हैं।

ज्योतिष भी कॅरिअर की नई दिशा है

मैंने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से ज्योतिष की पढ़ाई की और अब डिजिटल एप के माध्यम से सेवा दे रही हूं। सालाना 12 से 15 लाख रुपये तक पैकेज मिल रहा है। मेरे साथ 20 से अधिक युवतियां भी इस क्षेत्र से जुड़ी हैं। डॉक्टर या इंजीनियरिंग की तरह ही ज्योतिष में भी उज्ज्वल भविष्य है, बस जानकारी और जागरूकता की जरूरत है। - शिखा तिवारी, एस्ट्रोलॉजिस्ट, विपुलखंड (गोमतीनगर)
विज्ञापन


-

ग्रह-नक्षत्रों का अध्ययन, जीवन का मार्गदर्शन

ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों की गतियों का अध्ययन करके भविष्यवाणी करना भारतीय संस्कृति की प्राचीन विद्या है। मैं इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हूं। महिलाएं इस क्षेत्र को लेकर अक्सर संकोच में रहती हैं, जबकि यह ज्ञान उन्हें न सिर्फ आत्मनिर्भर बल्कि प्रेरणादायी भी बना सकता है। - आशिमा, ज्योतिषी, आलमबाग

-

तीन सत्र में 67 छात्राओं ने ली वेद, ज्योतिष व शास्त्र की शिक्षा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ज्योतिष, वेद और व्याकरण शास्त्र में साल दर साल प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। तीन पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-2023 में 15 छात्राओं ने प्रवेश लिया था। सत्र 2023-24 में 22 जबकि, सत्र 2024-25 में 30 छात्राओं ने प्रवेश लिया।

 शिखा तिवारी और आशिमा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें