फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग ने हाथरस मामले में डीजीपी को भेजा नोटिस

Wed, 30 Sep 2020 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हाथरस प्रकरण में पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते राज्य महिला आयोग ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी आगरा जोन व आईजी आगरा को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले में पुलिस कर्मियों की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को कहा है। आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पुलिस अफसरों से संबंधित मामले में की जाने वाली कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट यथाशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में पुलिस द्वारा सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नही करने, मुकदमा में रेप की धारा नही लगाने व विवेचना में भारी लापरवाही करने, पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने, जबरदस्ती शव को जलाने और पुलिस द्वारा रेप एवं मर्डर केस में अत्यंत धीमी तथा दूषित कार्यवाही करने के संबंध में जिम्मेदार सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ  कठोरतम कार्यवाही न किए जाने पर नोटिस जारी किया है। इस मामले में आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया द्वारा पीड़ित परिवार से भेंट कर स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें