फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेंशन बढ़ाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की महिला टीम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पेंशन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


संगठन की महिला टीम की प्रांतीय अध्यक्ष गीता वर्मा ने बताया कि न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये महीना करने, महंगाई भत्ता और पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में इसकी घोषणा करने की अपील की। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनीता सोनकर, अखिलेश दयाल, सुमन श्रीवास्तव, आशा नारायण, लक्ष्मी कुरील, शहनाज सुल्ताना आदि मौजूद रहीं। वहीं, चारबाग बस स्टेशन पर समिति की लखनऊ मंडल की सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी ने तीन और चार दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में सभी पेंशनरों से शामिल होने की अपील की। सभा को प्रांतीय उपाध्यक्ष आरपी सिंह, प्रांतीय महामंत्री आरएन द्विवेदी, संगठन मंत्री पीके श्रीवास्तव, सुभाष चौबे, आमोद श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, अशोक वाजपेई, डीडी यादव, रामदास आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें