फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लूटने के बाद, ट्रेन से नीचे फेंका!

Thu, 08 Jan 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार सुबह वाराणसी से पुणे जा रही महिला के साथ दो बदमाशों ने ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पास लूटपाट की और विरोध करने पर उसे धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंक दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आने पर उसे वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के हवदासीपुर निवासी पिंकी देवी (35) पत्नी अनिल सिंह बुधवार को ज्ञानगंगा एक्सप्रेस से अपने पति अनिल के यहां पुणे जा रही थी। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन खड़ी हुई तो वह पर्स लेकर बाथरूम गई थी। इसके  बाद बेसिन में हाथ मुंह धो रही थी कि दो बदमाश उसका पर्स छीनने लगे।

इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने पर्स छीनते हुए महिला को धक्का दे दिया जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गई। ट्रेन जाने पर घायल पड़ी महिला को देखकर लोगों ने जीआरपी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल महिला के अनुसार पर्स में 35 हजार नकद और कीमती गहने भी थे, जिसे बदमाश लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें