फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने बेरहमी से कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या?

Tue, 07 Oct 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज में योजना भवन के पास आलीशान बंगले में अकेली रहने वाली महिला पुष्पलता छाबड़ा (70) की रविवार देर शाम बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


खून से लथपथ उनका शव बेडरूम में मिला। उनके चेहरे और सिर पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस को अंदेशा है कि नि:सन्तान पुष्पलता की हत्या संपत्ति के लालच में की गई है।

इस मामले में महिला के भतीजे व व्यापारी नेता चंद्रकुमार छाबड़ा के नौकर छोटू को हिरासत में लिया गया है। महिला के कमरे से छोटू की खून से सनी शर्ट बरामद हुई है।
विज्ञापन

धारदार हथियार से किए कई वार

वहीं, एक अन्य भतीजे बलदेव के नौकरों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए गए हैं। एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुष्पलता क्ले स्क्वॉयर इलाके के एक बंगले के एक हिस्से में रहती थीं।

रविवार देर शाम साइड के दरवाजे से घर में घुसे हत्यारे ने तकिये से उनका मुंह दबाया और फिर गला दबाने के साथ ठोस व धारदार हथियार से कई वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद हत्यारे ने खून से सना हाथ आलमारी पर पोंछा और हाथ धोने के बाद पिछले गेट से फरार हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब देर शाम तक बंगले की लाइट नहीं जलने पर दूसरे हिस्से में रहने वाला बलदेव घर में पहुंचा।

बलदेव ने पहले इंदिरानगर में रहने वाले अपने भाई चंद्रकुमार छाबड़ा के नौकर छोटू व पास में रहने वाले डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी को फोन करके बुलाया। इसके बाद छोटू ने चंद्रकुमार व बलदेव ने पुलिस को सूचना दी।

कई जगह ठिठका खोजी कुत्ता

वीवीआईपी इलाके में बुजुर्ग महिला के कत्ल की सूचना पर डीआईजी रेंज आरके चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड बुलाकर तहकीकात शुरू की गई। पुष्पलता के शव के पास जाकर गंध सूंघने के बाद खोजी कुत्ता
बंगले के दूसरे हिस्से की तरफ लॉन के गेट के पास ठिठका।

वह सर्वेंट क्वार्टर के पास की गली से दौड़ते हुए डॉयमंड डेयरी के पास एलडीए के अपार्टमेंट के सामने रुका। वहां खड़ी दो बाइक सूंघी और एक आवास के पास जाने के बाद पार्क में बैठ गया।

पुष्पलता के पति जगदीश छाबड़ा की करीब 24 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह बंगले के एक हिस्से में अकेली रह रही थीं।

अपनों में हत्यारा तलाश रही पुलिस

हुसैनगंज के वीवीआईपी इलाके में अकूत संपत्ति की मालकिन पुष्पलता छाबड़ा (70) के कत्ल की तफ्तीश में जुटे पुलिस अफसर उनके घर में ही कातिल का सुराग ढूंढ रहे हैं।

किचन में मिले खून से सने मोबाइल से राज उजागर होने की उम्मीद है। शक की सुई परिवार के ही लोगों की तरफ घूम रही है।

सीओ हजरतगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुष्पलता के घर का साइड का गेट खुला था। कातिल इस गेट से किचन तक पहुंचा। वहां से बेडरूम में जाकर पुष्पलता की हत्या की।

किचन में प्लेट में भिंडी कटी रखी थी। ऐसा लग रहा था कि पुष्पलता ने भिंडी काटने के दौरान गेट खोला होगा और घर से अच्छी तरह वाकिफ कातिल ने वारदात अंजाम दी।

कमरे में मिली खून से सनी शर्ट

कमरे में खून से सनी शर्ट व किचन में मोबाइल मिला है। आलमारी, सेफ व बक्सों को खोलने की कोशिश नहीं की गई। बुजुर्ग पुष्पलता के हाथ में सोने के कंगन सुरक्षित मिले हैं।

ऐसा लग रहा है कि कातिल का लूटपाट का इरादा नहीं था। पता लगाया जा रहा है कि पुष्पलता की हत्या से किसको लाभ मिलना था!

तहकीकात में पता चला कि पुष्पलता के तीन भतीजे हैं। इनमें बलदेव व हरीश उसी बंगले के दूसरे हिस्से में रहते हैं, जबकि व्यापारी नेता चंद्रकुमार छाबड़ा अपने परिवार के साथ इंदिरानगर में रहते हैं।

बल्देव ने पुलिस को बयान दिया कि शाम पांच बजे घर लौटे तो पुष्पलता कपड़े फैलाती नजर आई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद फिर घर से निकले तो पुष्पलता के घर में अंधेरा छाया था। इस पर उन्हें आवाज दी।
विज्ञापन

पुलिस नौकरों से कर रही है पूछताछ

साइड का गेट खुला नजर आने पर किचन के रास्ते लाइट जलाते हुए बेडरूम में पहुंचे तो पुष्पलता खून से लथपथ पड़ी थीं। उन्होंने डॉक्टर व अन्य लोगों को फोन किया।

हिरासत में लिए गए छोटू का कहना है कि बल्देव ने उसे फोन करके इंदिरानगर से बुलाया था। पुष्पलता को मृत देखकर उसने अपने मालिक चंद्रकुमार को फोन किया।

घर में अन्य लोगों के होने के बाद भी छोटू को फोन करना और पुष्पलता के कमरे में छोटू की खून से सनी शर्ट मिलने को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।

बलदेव ने पुलिस को बताया कि उसके घर में सुंदरलाल, बृजेश व राजेश नौकर व संगीता नौकरानी है। पुष्पलता के घर में मुन्नी नामक महिला काम करती थी। पुलिस ने चंद्रकुमार के नौकर छोटू के साथ इन पांचों से भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें