फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिम, टेलर, योगा सेंटर पर महिलाकर्मियों को मिल रही वरीयता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर जिम, टेलर, योगा सेंटर और महिलाओं से संबंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में महिलाकर्मियों को वरीयता मिल रही है। इस संबंध में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए थे। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आयोग के इस निर्णय से महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बताया कि कई जिलों से सकारात्मक रिपोर्ट मिली है। योगा सेंटर, जिम, महिला परिधानों के टेलर के लिए महिलाओं को ही वरीयता दी जा रही है। इस पहल से महिलाओं को रोजगार तो मिल ही रहा है साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को भी मजबूती मिली है। प्रदेश में कई जिलों से योगा सेंटर, जिम और टेलर की दुकानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्घटना की शिकायतें आ रहीं थीं जिसको लेकर इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

महिलाओं को प्रशिक्षण केंद्र पर सिलाई, योगा और अन्य व्यायाम से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार के लिए भटकना भी नहीं पड़ रहा। साथ ही महिला संवास केंद्रों और महिला जेल में भी महिलाओं को कई तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं जिससे उनके आय के साधन बन सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा, टैक्सी पर चालकों की पहचान भी लिखने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल नंबर के साथ चालक की पहचान टैक्सी में लिखी होने से विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं पुलिस को सटीक जानकारी दे पाएंगी और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें