बैठक करतीं मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब।
लखनऊ। सीएम बाल सेवा योजना के काम में लापरवाही बरतने पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखनऊ व उन्नाव के डीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की समीक्षा के दौरान इस कार्रवाई के आदेश दिए।
बैठक में मंडलायुक्त ने पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, कुपोषण उन्मूलन एवं महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान व उनका निरंतर फॉलोअप करने और नियमित निगरानी व काउंसलिंग करने को कहा। बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में प्राप्त आवेदन 5,998 के सापेक्ष लाभार्थियों की संख्या 5001 है।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष अच्छी न मिलने पर मंडलायुक्त ने लखनऊ और उन्नाव के डीपीओ के खिलाफ डीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में पेंशन कैंप के आयोजन, निराश्रित महिला पेंशन का सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी कमजोर व निराश्रित महिला पेंशन योजना से वंचित न रहे।