फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित हुईं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। अपने अपने क्षेत्र में विशेष मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई व बेगम हज़रत महल अवाॅर्ड से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में किया गया।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाली महिलाओं में उद्यमी वर्ग में हुमा फातिमा, बबिता अग्रवाल, महजबी बानो, पत्रकारिता के क्षेत्र में सोनिया पहवा, समाजसेवा के लिए लक्ष्मी आर्य, नाजिया हसन, रूबी राज सिन्हा, शिखा सिंह, हलीमा अजीम, ईशा रिजवी, रश्मि सिंह को, फिल्म के क्षेत्र से वैष्णवी दुबे, विधि क्षेत्र में दामिनी सिंह को सम्मानित किया गया। व्यापार के क्षेत्र में अस्मा हाशिम, कोमल महेंद्रु, ऋचा त्रिपाठी, संस्कृति मिश्रा को और शिक्षा के क्षेत्र से कृतिका माल्होत्रा, फ़िरदौस सिद्दकी, नेहाश्री श्रीवास्तव, डॉ. ऋतु जैन, डॉ. शिवानी कालरा, शिखा सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुशायरा व गजल की महफिल भी सजी। इसके अंतर्गत शकील गयावी, फारूक आदिल, सलीम ताबिश, प्रिया सिंह, व कारी नईम मंजर ने अपने कलाम पेश किए। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन के वामिक खान ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें