फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड महिला कोस्ट गार्ड अफसर की मौत, डेढ़ महीने पहले हुई थी लव मैरिज

Mon, 15 Jul 2019 04:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
स्नेहा सिंह - फोटो : अमर उजाला
देश की चार महिला कोस्ट गार्ड अफसरों में शामिल रहीं स्नेहा सिंह कात्यात (30) की रविवार को लखनऊ के पीजीआई के अंसल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पाकिस्तान समुद्री सीमा पर तैनात रहीं स्नेहा का शव अपार्टमेंट की खुली पार्किंग में पड़ा मिला। स्नेहा ने 6 जुलाई को डिप्टी कमांडेंट पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। सीसीटीवी फुटेज में स्नेहा सुबह करीब पौने 9 बजे आठवीं मंजिल की सीढ़ियों से नौवें तल पर जाते दिख रही हैं। पुलिस का मानना है कि स्नेहा ने खुदकुशी की है। हालांकि पति अरविंद ने इसे हादसा बताते हुए तहरीर दी है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार स्नेहा की मौत हादसा है या खुदकुशी या किसी ने धक्का दिया है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अपार्टमेंट के सुपरवाइजर रामनरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 10
हादसे के बाद मौका मुआयना करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की स्नेहा ने 30 मई को प्रतापगढ़ के कन्हई   पट्टी निवासी व निजी एयरलाइंस कंपनी में पायलट अरविंद सिंह से प्रेम विवाह किया था। लखनऊ में वे अरविंद, उनके बड़े भाई अजय सिंह और भाभी सुप्रिया के साथ अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 201 में रहती थीं। रविवार सुबह घर पर स्नेहा व सुप्रिया ही थीं। अरविंद व अजय प्रतापगढ़ गए थे। सुप्रिया का कहना है कि स्नेहा मार्निंग वॉक से करीब 8 बजे लौटी थीं। दोनों ने साथ चाय पी। फिर स्नेहा बिना बताए निकल गई। कुछ देर बाद बिजली मिस्त्री ने खुली पार्किंग में शव पड़ा होने की बात बताई। सफाईकर्मी राजेंद्र ने शव की पहचान की। सूचना मिलते पर अरविंद प्रतापगढ़ से लौटे।

 
विज्ञापन

3 of 10
मौका मुआयना करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
  इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
- 8वीं से नौवीं मंजिल पर जाती दिख रही स्नेहा को किसी ने धक्का तो नहीं दिया?
- वह खुदकुशी के लिए नौवीं मंजिल पर गई थीं या फिर किसी ने उन्हें बुलाया था?
- स्नेहा को नौकरी से इस्तीफा क्यों देना पड़ा? लखनऊ में ऐसी क्या बात हुई जो मात्र सात दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।

4 of 10
स्नेहा - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई के अंसल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में रविवार को नौवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड कोस्ट गार्ड अफसर स्नेहा सिंह कात्यात (30) की संदिग्ध हालात में मौत मामले में पुलिस दस घंटे की छानबीन के बाद भी यह तय नहीं कर सकी है कि किस बिंदु पर पड़ताल करनी है। फिलहाल पुलिस ने हत्या, आत्महत्या और हादसे के बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पति अरविंद ने हादसा बताते हुए तहरीर दी है। स्नेहा के गिरने के बाद पुलिस को करीब दो घंटे बाद सूचना दी गई। वहीं, अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में वह अकेले जाती हुई दिखीं। मालूम हो कि देश की चार महिला कोस्ट गार्ड अफसरों में शामिल रहीं स्नेहा छह जुलाई को डिप्टी कमांडेंट पद से रिटायर हुई थीं।
विज्ञापन

5 of 10
मौका मुआयना करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुकीर्ति के मुताबिक, करीब पौने नौ बजे स्नेहा अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से लिफ्ट की तरफ जाती दिखीं। इसके बाद करीब एक मिनट बाद वह आठवीं मंजिल के सीसीटीवी कैमरे में दिखीं। वहां से वह सीढ़ियों से ऊपरी मंजिल पर जाती हुई दिखीं। वहीं, अपार्टमेंट का सुपरवाइजर रामनरेश करीब पांच मिनट बाद सीढ़ियों ने नीचे उतरता हुआ दिखा। पुलिस रामनरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मायके वालों के आने के बाद तस्वीर होगी साफ
इंस्पेक्टर पीजीआई अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, स्नेहा के मायके वालों को हादसे की खबर दे दी गई है। मायके वाले अगर कोई आरोप लगाते है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 10
मौका मुआयना करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मंडपम में दिया गया विशेष प्रशिक्षण
देश की समुद्री सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी पाने वाली महिला अधिकारियों में स्नेहा सिंह कात्यात के अलावा अनुराधा शुक्ला, शिरीन चंद्रन और वंसुधरा चौकसे हैं। इन चारों को तमिलनाडु के मंडपम में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सालभर पहले प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं की सेना में अधिक भागीदारी करने और ज्यादा जिम्मेदारीभरे कार्य संभालने की अपील के बाद तटरक्षक दल ने इन चारों को प्रशिक्षण देना शुरू किया था। भारत में तटरक्षक बल के चार दशक पूरे होने के बाद महिलाओं को प्रमुख मोर्चे पर काम करने का मौका मिला। देश में 18 होवर क्राफ्ट कोस्ट गार्ड यूनिट्स के साथ जुड़े हैं। इन चार यूनिट में महाराष्ट्र में मुंबई, गुजरात में झाकौन, तमिलनाडु मंडपम और पश्चिम बंगाल में हल्दिया है।
विज्ञापन

7 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
16 जुलाई को जाना था गोवा
पुलिस के मुताबिक, स्नेहा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के लिए गोवा जाना चाहती थीं। तीन महीने के कोर्स में उसने दाखिला भी ले लिया था। 16 जुलाई को उसे गोवा जाना था। पति अरविंद ने उसे मना कर दिया। स्नेहा ने पति से कहा था कि तीन महीने साथ रहकर कोर्स करवा दे। इस पर भी अरविंद राजी नहीं हुआ था। इसके बाद उसने दस दिन के मेडीटेशन के एक कोर्स में दाखिला लिया। इसके लिए वह 28 जुलाई को जयपुर जाने की तैयारी कर रही थी। इस कोर्स के लिए भी पति ने उसे मना कर दिया था। इस पर दंपती के बीच कहासुनी भी हुई थी। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।

8 of 10
हादसे के बाद मौका मुआयना करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे बाद दी सूचना
पुलिस के मुताबिक, करीब पौने नौ बजे स्नेहा आठवीं मंजिल से नौवीं पर सीढ़ी से जाती हुई दिखीं। वह कब छत से नीचे गिरी या कूदी किसी को पता नहीं। स्नेहा का शव पार्किंग एरिया में दिखा। इसके बाद करीब 10.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद स्नेहा के फ्लैट का दरवाजा खुला। स्नेहा के शव मिलने की जानकारी होने के बावजूद उसकी जेठानी सुप्रिया नीचे तक नहीं उतरी। दो घंटे बाद जब पुलिस पहुंची तो अपने पति को स्नेहा के मौत की सूचना दी।
गार्ड को नहीं लगी भनकः अपार्टमेंट के ई ब्लाक में गार्ड कमल की ड्यूटी रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक की थी। जिस जगह स्नेहा का शव गिरा पाया गया। वहां से कुछ दूरी पर गार्ड कमल मौजूद था। इसके बावजूद गार्ड का कहना है कि उसको स्नेहा के गिरने का पता नहीं चला। बिजली मिस्त्री नागेंद्र ने सबसे पहले स्नेहा के शव को देखा। पुलिस ने आसपास के अपार्टमेंट के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज के जरिए ही मौत का राज सामने आएगा।
 

9 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
छह जुलाई को इस्तीफा दे आई थी
अरविंद ने बताया कि स्नेहा ने छह जुलाई को अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और लखनऊ आ गई थी। उसने करीब दो साल पहले नौकरी छोड़ने के लिए नोटिस दिया था। आखिर कौन से हालात थे जो स्नेहा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और लखनऊ आ गई। यहां ऐसी क्या बात हुई जो मात्र सात दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने में जुटी है।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुकीर्ति माधव के मुताबिक अरविंद और स्नेहा का प्रेम संबंध दो साल से अधिक समय से चल रहा है। स्नेहा तट रक्षक में डिप्टी कमांडेंट के पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट आठ दिन पहले लिया था। स्नेहा ने अरविंद से प्रेम संबंध होने के बाद शादी का फैसला किया। इसके बाद उसने दो साल पहले नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए नोटिस दे दिया।
विज्ञापन

10 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
कपड़े अस्त-व्यस्त, दूर गिरा था जूता
स्नेहा का शव पार्किंग एरिया में फर्श पर पड़ा था। उसकेशरीर पर टीशर्ट, बरमूडा, कपडे़ अस्त-व्यस्त थे। कपड़े कई जगह से फट गये थे। एक पैर में जूता था जबकि दूसरा शव से काफी दूर गिरा था। पुलिस ने पड़ताल केबाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए।
मोबाइल में नहीं मिला फोटो
पुलिस ने शव मिलने के स्थान से लेकर नौवीं मंजिल व दूसरी पर फ्लैट को खंगाला। वहां मिले स्नेहा के मोबाइल की काफी देर तक छानबीन की गई। लेकिन उसमें कोई भी फोटो नहीं मिला। जिससे पुलिस व पड़ोसी भी हैरान हो गये। जबकि अभी डेढ़ महीने पहले ही अरविंद व स्नेहा की शादी हुई थी। पुलिस ने स्नेहा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मौकेपर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, छत से गिरकर सिर में ज्यादा चोट लगने से मौत होने की बात कही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें