राजधाी लखनऊ में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ तहरीर दी। बिधूड़ी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। उनके अभद्र बयान को लेकर महिला कांग्रेस ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
उनकी टिप्पणी को स्त्री विरोधी मानसिकता परिणाम बताया है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी शाहला अहरारी, अनामिका यादव एवं उरूषा राणा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हजरतगंज थाने पहुंचा और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
ये लोग रहीं मौजूद
इस मौके पर सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, हुस्नआरा, सिद्धि श्री, डॉ0 रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, विभा त्रिपाठी, सुमन प्रजापति, मीना रावत आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रही।