राज्य महिला आयोग करीब 17 हजार शिकायतों की फाइलें बंद करेगा। यह शिकायतें 2012 और 2013 में आयोग को मिली थीं। लंबे अरसे से इनकी पैरवी शिकायतकर्ता की तरफ से नहीं की जा रही है। ऐसे शिकायतकर्ताओं को 2 जनवरी तक का समय दिया गया है ताकि वे आयोग में अपनी शिकायतों की पैरवी कर सकें।
आयोग की सदस्य सचिव अनीता वर्मा सिंह का कहना है कि इनमें बहुत ही सामान्य मामले वाली शिकायतें हैं। आयोग ने इस बाबत नोटिस भी जारी किया लेकिन शिकायत के बाद से ही वादी उपस्थित नहीं हुआ। कई बार रिमाइंडर भेजने केबाद भी उनकी तरफ से कोई पहल नहीं हुई।
ऐसे में एक प्रक्रिया के तहत इन शिकायतों की फाइलें बंद की जा रही हैं। इसके लिए एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया है ताकि शिकायतकर्ता आयोग में संपर्क कर सकें।