लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट की सुरक्षा अब और मजबूत हो गई है। सीआईएसएफ ने यहां महिला कमांडो की तैनाती कर दी है। फिलहाल 30 और महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
हाल ही में अर्द्धसैनिक बलों में महिला कमांडो को शामिल करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इन्हें एयरपोर्ट सुरक्षा टीम में शामिल करना शुरू कर दिया। इससे महिला यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।
महिला कमांडो को बल के मुख्य अभियानों और फ्रंटलाइन ड्यूटी में तैनात किया जा रहा है। इनका विशेष प्रशिक्षण मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रहा है। दो महीने के प्रशिक्षण में फायरिंग, सहनशक्ति वृद्धि, फिजिकल ट्रेनिंग, जंगल में जीवित रहने की तकनीक और 48 घंटे का आत्मविश्वास निर्माण अभ्यास शामिल है।
पहले बैच की 30 महिलाओं का प्रशिक्षण 4 अक्तूबर को पूरा होगा, जिसके बाद दूसरा बैच ट्रेनिंग शुरू करेगा। प्रशिक्षित कमांडो को लखनऊ सहित देश के अन्य हवाईअड्डों पर तैनात किया जाएगा।
प्रशिक्षण लेतीं महिला कमांडो।
प्रशिक्षण लेतीं महिला कमांडो।
प्रशिक्षण लेतीं महिला कमांडो।