डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर जिला स्तर पर यूनिट के अलावा राज्य स्तर पर अलग से सैल गठित किया जाएगा। प्रत्येक दरोगा और इंस्पेक्टर को साइबर अपराधों की विवेचना की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड को और संवेदनशील बनाया गया है। डीजीपी के मुताबिक एक लाख स्थानों पर 28 लाख लोगों को चेक किया गया। स्क्वाड की तरफ से 200 मामलों में मुकदमे पंजीकृत कराए गए हैं।