फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत गर्भवती ने की जान देने की कोशिश

Mon, 07 Apr 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत गर्भवती ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
लखनऊ। सोशल मीडिया पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत गर्भवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पारा पुलिस ने मामले में दंपती व दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पारा निवासी महिला के मुताबिक पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी मानसी यादव ने तीन अप्रैल को उनकी गर्भवती बेटी पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट की थी। मामले की जानकारी होने पर आहत बेटी ने जाने देने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते घरवालों ने उसे रोक लिया।
महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले मानसी यादव, उसके पति विनोद व एक अन्य ने रास्ते में बेटी को रोका था। आरोपियों ने बेटी के चाकू लगाकर हत्या करने की धमकी देते हुए 10 हजार की रंगदारी मांगी थी। महिला के मुताबिक आरोपी मानसी ने इससे पहले पारा थाने की एक चौकी में चाकू लेकर रील बनाई थी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें