फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिजिटल गुर सीख आत्मनिर्भर बनीं चिकनकारी से जुड़ी महिलाएं

Wed, 23 Jul 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कैसरबाग स्थित निर्यात भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन मंगलवार को 150 महिला
विज्ञापन
लखनऊ। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत पारंपरिक चिकनकारी और जरदोजी शिल्प से जुड़ी महिलाओं को ऑनलाइन व्यापार के तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। कैसरबाग स्थित निर्यात भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन मंगलवार को 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दक्षिण भारत की एक कंपनी ''यूपी'' की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहा। पहले दिन विशेषज्ञों ने महिलाओं को उत्पाद की फोटोग्राफी, मूल्य निर्धारण, सूचीबद्ध करना (लिस्टिंग), पैकेजिंग, ऑर्डर प्रोसेसिंग, ग्राहक सेवा, डिजिटल भुगतान और लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें