आलमबाग के जयप्रकाश नगर में स्थित बाबा गोदड़ीवाला धाम में पूज्य संत बाबा हरदास राम और संत बाबा ग
लखनऊ। आलमबाग के जयप्रकाश नगर में स्थित बाबा गोदड़ीवाला धाम में पूज्य संत बाबा हरदास राम और संत बाबा गेलाराम के चालीहा उत्सव के साथ ही भगवान झूलेलाल का चालीहा उत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-गीतों से माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
जयप्रकाश नगर सिंधी पंचायत के तत्वावधान में हुए आयोजन में भगवान झूलेलाल की आरती की गई। सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। इस दौरान समाज के परिवारों में सिंधी भाषा में ही बातचीत करने पर जोर दिया गया। स्वाति ने धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के प्रति सभी को सचेत किया और जागरूक रहने को कहा। संस्था के अध्यक्ष सुधामचंद चंदवानी, चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, संरक्षक अशोक चांदवानी, महामंत्री संजय जेसवानी, प्रवक्ता अशोक मोतियानी और कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी ने सभी से अपील की कि सिंधी समाज को धर्मांतरण को लेकर सचेत व जागरूक रहना चाहिए।
इसके अलावा सिंधी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पंचायतों के माध्यम से घर-घर में युवा पीढ़ी को लगातार 40 दिनों तक चालीहा साहिब महोत्सव मनाने और भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना में शामिल करना चाहिए। इस दौरान सुरेश कुमार, किरशन लाल, विशन दास, ओमप्रकाश, जाड़ा राम, वासुदेव तोलानी, जमुना दास, मुकेश केवलानी, नानकचंद लखमानी, भीमनदास आदि मौजूद रहे।
आलमबाग के जयप्रकाश नगर में स्थित बाबा गोदड़ीवाला धाम में पूज्य संत बाबा हरदास राम और संत बाबा ग