फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात फेरों से पहले पार्टनर के किरदार की पड़ताल कराने में महिलाएं आगे

विज्ञापन
फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से चर्चा में मौजूद प्रसिद्ध डिटेक्टिव तान्या पुरी। 
विज्ञापन
लखनऊ। बदलते सामाजिक परिवेश में रिश्तों के मायने बदल रहे हैं। अब सात फेरे लेने से पहले कुंडली मिलाने की जगह होने वाले पार्टनर का किरदार और अतीत भी खंगाला जा रहा है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं अपने होने वाले साथी की जासूसी कराने में अधिक सक्रिय हैं। यह चलन सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लैमर जगत में भी यही हाल है। ये बातें शुक्रवार को प्रसिद्ध डिटेक्टिव तान्या पुरी ने कहीं। वह परिवर्तन चौक सि्थत होटल में फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित ''डिटेक्टिव डायरी'' चर्चा में मुख्य अतिथि थीं।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान तान्या पुरी ने बताया कि वर्तमान में एक्स्ट्रा मैरिटल (शादी के बाद) से कहीं अधिक मामले प्री-मैरिटल (शादी से पहले) जासूसी के आ रहे हैं। अब लड़की के परिवार वाले खुद अपने होने वाले दामाद की जासूसी कराते हैं। उन्होंने जासूसी कॅरिअर के बारे में बताते हुए कहा कि लोग महिला जासूस पर कम भरोसा करते हैं। ऐसे में महिला जासूस को अपनी काबलियत साबित करने के बाद काम मिलता है। कई बार महिला जासूस को सुरक्षा के लिए पुरुष को साथ में रखना पड़ता है। शिक्षाविद सिमु घोष और फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन सिमरन साहनी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरपर्सन अंजू नारायण, विभा अग्रवाल, सदस्य देवांशी सेठ, निवेदिता सिंह, प्रज्ञा अग्रवाल, मिताली ओसवाल, वसुधा जैन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

डिजिटल युग शादी तय करने के बदले तरीके
तान्या बताती हैं कि लोग अब शादी के बाद पछताने के बजाय पहले ही सच्चाई जानना चाहते हैं। इसमें पार्टनर की लाइफस्टाइल, नशा, पिछले रिश्ते और वित्तीय स्थिति जैसी चीजाें की जासूसी कराते हैं। जासूसी के पीछे सिर्फ निजी कारण नहीं, बल्कि कानूनी सुरक्षा की मंशा भी होती है। डिजिटल युग में शादी तय करने का तरीका बदला है। इस वजह से धोखाधड़ी का खतरा अधिक बढ़ा है। ऐसे में प्री-मैरिटल जासूसी की मांग बढ़ी है।

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से चर्चा में मौजूद प्रसिद्ध डिटेक्टिव तान्या पुरी। 

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से चर्चा में मौजूद प्रसिद्ध डिटेक्टिव तान्या पुरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें