फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व दिव्यांगों को रेल टिकट लेने में न हो दिक्कत : मुख्य वाणिज्य प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्यालय से मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी शनिवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचे। उन्होंने चारबाग स्टेशन का निरीक्षण कर टिकटिंग व्यवस्था जांची। उन्होंने पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रेलयात्रियों विशेष रूप से महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को टिकट प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


इन दिनों उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर अपग्रेडेशन के तहत कॉन्कोर्स का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसके चलते नौ जुलाई तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। ऐसे में शनिवार को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी भी चारबाग स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अपग्रेडेशन से जुड़े कार्यों का भी जायजा लिया।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार के साथ चारबाग स्टेशन पर टिकटिंग सुविधा, कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर हेरिटेज गैलरी में मंडल की ऐतिहासिक धरोहरों, तस्वीरों, दस्तावेजों और मॉडल्स को भी देखा। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने गैलरी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें