फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ झांसी पैसेंजर बहाल, अब चारबाग तक आएगी

Sun, 18 May 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के कारण शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजनेट की गईं लखनऊ झांसी पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने बहाल कर दिया है। इससे यात्रियों को खासी राहत मिल जाएगी। पहले इन ट्रेनों को कानपुर तक लाया-ले जाया जा रहा था। अब ट्रेनें चारबाग तक आएंगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि कॉन्कोर्स निर्माण के चलते प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच की ट्रेनों को कैंसिल व बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया गया था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लखनऊ झांसी पैसेंजर को बहाल कर दिया गया है। पहले ये ट्रेनें नौ जुलाई तक निरस्त की गई थीं। वहीं, 51813/14 के संचालन से संबंधित पूर्व में किए गए अस्थायी परिवर्तन को खत्म कर दिया गया है।

51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ पैसेंजर कानपुर तक आ रही थी, इसे अब चारबाग तक लाया जाएगा। वापसी में 51814 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर चारबाग से ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें