फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वंदेभारत में बिगड़ी महिला की तबीयत, आठ मिनट रुकी ट्रेन

Thu, 16 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला की हालत बिगड़ गई। इससे खलबली मच गई। आननफानन पहुंची रेलवे मेडिकल टीम ने महिला की जांच की और दवा दी। महिला को हल्की बेहोशी आ गई थी। दवा मिलने से महिला को राहत मिली।
विज्ञापन


प्रयागराज से चली वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार शाम 4:56 बजे रायबरेली स्टेशन पर रुकी तो अचानक एसी कोच संख्या-4 की सीट नंबर 23 पर सफर कर रहीं सुजाता (65) की तबीयत बिगड़ गई। उनको हल्की बेहोशी आ गई थी। तत्काल मेडिकल टीम बोगी में पहुंची और उनका इलाज किया। इस दौरान आठ मिनट तक ट्रेन रुकी रही।

हालांकि ट्रेन का रायबरेली स्टेशन पर महज दो मिनट का ही स्टॉपेज है। महिला का इलाज होने के बाद ट्रेन को 5:04 बजे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि हालत में सुधार होने पर महिला यात्री उसी ट्रेन से अपने गंतव्य को रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें