फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
चांदनी कुमारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई वृंदावन सेक्टर 6 स्थित कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने उसे क्वीनमेरी रेफर किया, मगर वहां प्रसूता की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। नगराम के इस्माइलनगर निवासी आशू ने पत्नी चांदनी कुमारी (22) को बृहस्पतिवार को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। देर शाम प्रसव के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। रात में अचानक हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रसूता को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही, जिसके बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रसव के बाद महिला का रक्तचाप देर रात गिरना शुरू हो गया था। हालत खराब होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार सुबह परिजन जबरन डिस्चार्ज कराकर ले गए थे। ंवहीं, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

चांदनी कुमारी की फाइल फोटो।

चांदनी कुमारी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें