लखनऊ। ठाकुरगंज में दो शोहदों ने लात मारकर महिला की स्कूटी गिरा दी। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए। बचाव करने पहुंची सहेली की बालियां छीनकर भाग निकले। ठाकुरगंज पुलिस ने मारपीट, छीना झपटी, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में एफआईआर की है।
महिला के मुताबिक 21 जून की शाम 6:13 बजे वह स्कूटी से सहेली के साथ बाजार जा रही थी। हुसैनाबाद चौराहे के पास बाइक सवार रफीक अहमद व उसके अज्ञात साथी ने उनकी चलती स्कूटी लात मारकर गिरा दी।
पीड़िता ने विरोध किया तो उनके कपड़े फाड़ दिए व अश्लीलता की। उन्हें पीटा भी। सहेली ने बचाव किया तो उसकी बालियां छीन लीं और धक्का देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।