फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कृषि विभाग की नीतियों के खिलाफ खाद दुकानदार देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लगातार खाद दुकानों पर छापे से परेशान दुकानदारों ने फुटकर खाद विक्रेता संघ बनाया है। संगठन के नेतृत्व में दुकानदार रविवार को काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर धरना देंगे। इसमें संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता रहीमाबाद के मानसिंह राजपूत, कन्हैयालाल लोधी, मलिहाबाद के शत्रोहन मौर्य व अन्य सभी रिटेलर एकत्रित होंगे। इनका कहना है कि सरकारी खाद में हो रही कालाबाजारी रोकने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने व अनिश्चितकालीन दुकानों को बंद करने का फैसला लिया जाएगा। कहा कि जब तक दुकानदारों को सही रेट पर खाद नहीं मिलेंगे, दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें