फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहर किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 01 Sep 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। मानकनगर में डीआरएम ऑफिस के पास सोमवार सुबह नहर किनारे 30 वर्षीय महिला का शव मिला। उसके गले पर कसाव के निशान थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की गला कसकर हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

राहगीरों ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मानकनगर पुलिस ने महिला की फोटो सभी थानों में भेजी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महिला के गले पर नीले रंग के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। महिला ने लाल रंग की कुर्ती व सफेद रंग की सलवार पहन रखी थी और गले में रंगीन दुपट्टा फंसा हुआ था। हाथ में लाल और हरे रंग की चूड़ियां थीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें