फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मामूली विवाद पर कारीगर का उस्तरे से गला रेता, गंभीर

Tue, 01 Sep 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मुनेश्वर रावत।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के ईटगांव में सोमवार दोपहर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दिलीप ने 59 वर्षीय मुनेश्वर रावत का गला उस्तरे से रेत दिया। हमले में मुनेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। काकोरी पुलिस ने आरोपी दिलीप को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बरकताबाद गांव निवासी मुनेश्वर रावत के बेटे महेंद्र के मुताबिक पिता बोरिंग कारीगर हैं। पिता नाई की दुकान पर बाल कटवाने गए थे। वहीं ईटगांव निवासी दिलीप पाल भी आ गया और दोनों शराब पीने लगे। नशे में कहासुनी बढ़ने पर दिलीप ने नाई की दुकान से उस्तरा उठाया और पिता का गला रेत दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिता को सीएचसी काकोरी पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि महेंद्र की तहरीर पर दिलीप के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें