फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 17 Apr 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली अनीता (30) का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। उनके भाई ने पति विजय प्रकाश पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बाराबंकी के सहेलिया निवासी विजय प्रकाश विश्वकर्मा पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ सुशांत गोल्फ सिटी में गोमती एन्क्लेव के पास किराये के मकान में रहते हैं। वह ठेके पर मकन निर्माण का काम करता है। अनीता के भाई बाराबंकी के कुर्सी के जयकरन पुरवा निवासी बृजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बहनोई के पड़ोसियों ने फोन कर उन्होंने अनीता के फंदा लगाने की सूचना दी। इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे। बृजेश ने आरोप लगाया कि बहनोई का एक युवती से अवैध संबंध था। इस कारण अनीता और विजय में अक्सर विवाद होता था। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है।
विजय प्रकाश ने बताया कि बुधवार रात अनीता सोने गई थी। वह खुद दूसरे कमरे में बड़े बेटे राज के साथ सो गया था। बृहस्पतिवार सुबह अनीता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि विजय प्रकाश हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें