शिविर लगाकर की गई फार्मर रजिस्ट्री।
मलिहाबाद। किसानों के पंजीकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मलिहाबाद की पंचायतों में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री की गई। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेंद्र सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। रोजाना लगभग साढ़े चार सौ लोगों का पंजीकरण हो रहा है। अभियान का उद्देश्य किसानों को सरल और सुलभ तरीके से योजना का लाभ दिलाना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
शिविर लगाकर की गई फार्मर रजिस्ट्री।