फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने पार की वृद्धा की सोने की चेन, लॉकेट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में महिला टप्पेबाज ने महिगवां के रेवामऊ की 76 वर्षीय आशा सिंह की सोने की चेन, लॉकेट पार कर दिया। मड़ियांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

आशा सिंह के मुताबिक बुधवार दोपहर वह फैजुल्लागंज के हनुमंतपुरम-दो निवासी बेटे से मिलने जा रही थीं। 1:45 बजे वह पुरनिया पहुंचीं और वहां से ई रिक्शा पर सवार हुईं। उस पर पहले से एक महिला बैठी थी, जिसका चेहरा ढका था। वह बार-बार बहाने से उनका पर्स छू रही थी, पर आशा ने इसे नजरअंदाज किया।

मड़ियांव स्थित पेट्रोल पंप के पास आशा उतर गईं। उनका आरोप है कि जब उन्होंने बेटे के घर पहुंचकर पर्स देखा तो उसमें रखा छोटा पर्स गायब था। पीड़िता के मुताबिक छोटे पर्स में सोने की चेन और लॉकेट था। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक पंप व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें