फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जहां है-जैसा है के आधार पर एलडीए ठेके पर देगा जेपीएनआईसी का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आठ साल से बंद-बंद बदहाल हो चुके जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को एलडीए सही कराने के बजाए जहां है-जैसा है कि तर्ज पर ही संचालन के लिए ठेके पर देगा। इसके लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रापोजल) तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जेपीएनआईसी का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ, मगर साल 2017 में पूरा होने से पहले ही काम बंद हो गया। जिस समय काम बंद हुआ था, उस समय करीब 50 करोड़ रुपये लागत के फिनिशिंग सहित अन्य काम बचे थे। यह बजट एलडीए को शासन से मिला नहीं और तब से यह सेंटर बंद पड़ा था। ऐसे में करीब आठ से साल से यह बंद रहने के कारण खंडहर होता रहा। अब इस संवारने पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब एक महीने पहले शासन ने जेपीएनआईसी के संचालन का जिम्मा एलडीए को सौंपा है। इसके साथ ही शासन ने पहले से बनी संचालन समिति को भी भंग कर दिया था, जिसके बाद अब एलडीए ने संचालन को प्रक्रिया शुरू की है।
Iसंचालन के लिए आरएफपी तैयारी की गई है। शासन की मंजूरी के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। जहां है-जैसा है के आधार पर संचालन दिया जाएगा। जो कंपनी आएगी, वह खुद अपने खर्च पर अधूरे काम कराएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें