फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोेषण, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर दलित युवती का यौन शोषण करने के आरोपी संतकबीरनगर जिले के धनघटा उमरिया बाजार निवासी मोनू कुमार को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि युवती भी संतकबीरनगर की रहने वाली है। दोनों चिनहट इलाके में रहकर कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। मोनू ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस बीच आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो व फोटो भी बना ली। कुछ दिन बाद युवती ने मोनू से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। युवती ने नाराजगी जताई तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। आरोप है कि मोनू ने उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें व वीडियो उनके कुछ जानने वालों को भेज दी। परेशान होकर युवती ने पांच नवंबर को चिनहट थाने में आरोपी मोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शुक्रवार को चिनहट पुलिस ने आरोपी मोनू को संतकबीरनगर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें