फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट का झूठा मुकदमा कराने वाली महिला को 7 साल 6 महीने की कैद, जुर्माना भी लगा

Thu, 03 Jul 2025 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

झूठे दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को लखनऊ की विशेष अदालत ने कठोर सजा सुनाते हुए आर्थिक रूप से भी दंड दिया है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमकी देकर दुष्कर्म और एससीएसटी की झूठी एफआईआर कराने वाली महिला रंगोली गौतम को सात वर्ष छह माह की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एससीएसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सुनाया। उन्होंने 52 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


रंगोली ने नौ अगस्त 2022 को विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पति से विवाद के चलते छह मई 2022 को वह पारिवारिक न्यायालय गई थी। यहां मिले कौशल कुमार अग्रवाल ने मदद का झांसा दिया। फिर उन्हें होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। इसके बाद आठ अगस्त को कौशल ने रंगोली को फोन कर होटल बुलाया और बच्चे को मारने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़े- Lucknow Double Murder: डबल मर्डर से थर्रा उठी राजधानी... पत्नी बोली- बच्चों के सामने अभद्रता करता था आरोपी... महिला आयोग में शिकायत से था नाराज
विज्ञापन


तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त विभूति खंड अभय प्रताप मल्ल को विवेचना दी गई। एसीपी ने पाया कि रंगोली ने झूठा केस दर्ज कराया था। सरकारी वकील ने बताया कि महिला होटल के कमरे में अकेले ठहरी थी। सीसीटीवी कैमरे में कौशल कमरे में प्रवेश करते नहीं दिखे, क्योंकि वह कनाडा में थे। इसके साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए।

ये भी पढ़े- यूपी: 456 निजी आईटीआई संस्थानों के कई पाठ्यक्रम होंगे बंद, इलेक्ट्रीशियन, फिटर आदि में नहीं हो रहे प्रवेश
विज्ञापन


कोर्ट ने आदेश में कहा कि एससीएसटी एक्ट के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इस वजह से जरूरतमंदों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे मामले रोकने के लिए पीड़िता को तब तक कोई प्रतिकार नहीं दिया जाएगा, जब तक अभियुक्त को कोर्ट में तलब नहीं कर लिया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें