फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
प्रतीकातमक।
विज्ञापन
मलिहाबाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात शौच के लिए निकली विवाहिता को गांव के युवक ने बाग में खींच लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौरभ सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह रात 9.40 बजे शौच के लिए बाग गई थी। आरोप है कि सौरभ वहां पहले से मौजूद था। वह महिला को बाग में खींच ले गया और उसके कपड़े फाड़ने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। वह इससे पहले भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। बेसुध हालत में घर पहुंची महिला ने परिजन को घटना बताई। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें