फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से खंडहर में किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 05:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के एक गांव निवासी विनोद पर महिला ने जान से मारने की धमकी देते हुए खंडहर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार 20 सितंबर की रात वह घर पर अकेली थीं। परिवार के लोग गांव में किसी काम से गए थे। इस बीच विनोद उनके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए घसीटकर पड़ोस में स्थित खंडहर में ले गया। वहां पर आरोपी ने उनका मुंह दबाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी और भाग गया। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को खबर दी। मंगलवार को महिला ने विनोद के खिलाफ इटौंजा थाने में केस दर्ज कराया है। एडीसीपी नॉर्थ अमोल मुरकुट ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द महिला का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें