फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए बिगाड़ा चेहरा

विज्ञापन
जानकीपुरम इलाके में महिला की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में महिला की बर्बरता से हत्या कर दी गई। पहचान न हो, इसलिए उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया। शव चादर में लपेटकर अजनहर कला से गोहना कला जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, पर सफलता न मिली। चेहरे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह 6:30 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में सफेद चादर में बंधा महिला का शव देखा। पास में गद्दा और रजाई भी पड़ी थी। एसीपी अलीगंज, जानकीपुरम पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शव एक-दो दिन पुराना है। महिला की उम्र 30 वर्ष के करीब है। पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। महिला ने छींटदार सलवार सूट पहना था।
विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि अंदेशा है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। शव की फोटो को सभी थानों व आसपास के जनपद की पुलिस को भेजा गया है। लापता महिलाओं की रिपोर्ट भी डीसीआरबी से मांगी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चल सकेगी।



आने-जाने वाले रूट के कैमरे जांच रही पुलिस

घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है। पुलिस घटनास्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज देख रही है। शव फेंकने के लिए अजनहर कला से गोहना कला जाने वाले मार्ग को ही क्यों चुना? यह सवाल अहम है। आशंका है कि आरोपी इसी इलाके के हैं या महिला का कोई संबंध यहां से है।



23 दिन के अंदर ऐसी तीसरी घटना

15 अक्तूबर को पारा के विक्रम नगर फ्लाईओवर ब्रिज के पास सब्जी मंडी के नजदीक कूड़े के ढेर में लाल रंग के बोरे में युवक का शव नग्न अवस्था में मिला था। पुलिस अब तक उसकी पहचान नहीं करा सकी है। इससे पहले एक नवंबर को निगोहां के गौतमखेड़ा गांव के बाहर स्थित बांक नाले में महिला का शव बोरे में भरा मिला। निगोहां पुलिस महिला की पहचान नहीं कर सकी है।

जानकीपुरम इलाके में महिला की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

जानकीपुरम इलाके में महिला की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें