इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित सेंटर में शुक्रवार को ''प्रौद्योगिकी क्रां
लखनऊ। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित सेंटर में शुक्रवार को ''प्रौद्योगिकी क्रांति के साथ मानव विकास व वर्तमान समय में संतुलित जीवन'' विषय पर तकनीकी वार्ता का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता आईआईटीयन वरुण विद्यार्थी ने कहा कि तकनीकी युग में मानव को सजग व जागरूक जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है, ताकि तकनीकी प्रगति के साथ मानवीय मूल्यों व सामाजिक उत्तरदायित्वों का संतुलन बना रहे।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हमारा राष्ट्र तकनीकी विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रहा है, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे तंत्र केवल श्रेष्ठ ही नहीं, बल्कि न्यायसंगत भी होने चाहिए। इनका योगदान संतुलित विकास की दिशा में होना चाहिए। विशेष रूप से ग्रामीण जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और आईआईटी दिल्ली के साथ कार्य करने के अनुभव से यह स्पष्ट हुआ है कि कार्यकुशलता के लिए सॉफ्ट स्किल्स उतनी ही महत्वपूर्ण हैं जितनी हार्ड स्किल्स। संस्थान के चेयरमैन मसर्रत नूर खान, कार्यक्रम संयोजक प्रो. एजे अंसारी, इंजीनियर विनोद सक्सेना, राधेश्याम, जेबी सिंह, एचएस मौर्य आदि मौजूद रहे।
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित सेंटर में शुक्रवार को ''प्रौद्योगिकी क्रां
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित सेंटर में शुक्रवार को ''प्रौद्योगिकी क्रां