फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हत्या कर फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 10 Apr 2026 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मदारपुर गांव के बाहर खेत में शव मिलने की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
काकोरी। मदारपुर गांव के बाहर 35 वर्षीय महिला की हत्या कर शव रफीक के खेत में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे खेत में खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। शव को बिस्तर में लपेटकर फेंका गया था, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल उन्नाव सीमा के पास है। ऐसे में उन्नाव पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

उधर, महिला का शव मिलने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पारा, दुबग्गा और काकोरी थाने की पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शव गांव के रफीक के खेत में मिला। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। सिर पर भारी हथियार से वार किया गया है, जबकि हाथ-पैर और शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के काले निशान मिले हैं।
विज्ञापन


अस्त-व्यस्त थे कपड़े

महिला ने हरे रंग की छींटदार मैक्सी पहनी थी, जो अस्त-व्यस्त थी। शव के पास पेटीकोट और दुपट्टा पड़ा था। पैरों में चांदी की बिछिया और हाथों में मेटल की चूड़ियां थीं। महिला नंगे पैर थी। महिला ने हत्यारे से काफी संघर्ष भी किया था।

एसीपी शकील अहमद के मुताबिक पुलिस की एक टीम बुद्धेश्वर चौराहा से किसान पथ और मोहान रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। देर रात कुछ संदिग्ध वाहन गुजरते दिखे हैं, जिनके नंबर के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को महिला की फोटो दिखाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

करीबी पर शक

महिला की हत्या के पीछे किसी करीबी की संलिप्तता जताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और महिला की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें