फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान महिला से छेड़छाड़, शिकायत

विज्ञापन
केजीएमयू में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान महिला से छेड़छाड़, शिकायत।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के यूरोलॉजी विभाग में महिला मरीज के साथ अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने डॉक्टर पर अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अपुल गोयल से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी 37 वर्षीय महिला यूरोलॉजी संबंधी समस्या के चलते ओपीडी पहुंची थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी, यूरेटर और ब्लैडर का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि वहां कोई महिला स्टाफ नहीं थी। जांच के बहाने डॉक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने आपत्ति जताई, तो डॉक्टर ने अभद्रता की और शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी।

विभागाध्यक्ष डॉ. अपुल गोयल ने बताया कि पीड़िता के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सूचना प्रॉक्टर कार्यालय को भी दी गई है। अल्ट्रासाउंड यूनिट के संबंधित डॉक्टर और वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


आयुष के डॉक्टर कर रहे जांच

यूरोलॉजी विभाग में 10 वर्षों से अल्ट्रासाउंड जांच आयुष विधा के डॉक्टर कर रहे हैं। नियमतः रेडियोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करते हैं, लेकिन वास्तविक जांच आयुष डॉक्टर ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें