फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रुपयों की लालच में महिला ने किशोरी को बुलाया घर, देवर ने किया दुष्कर्म

Tue, 28 Apr 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में रविवार को रुपयों की लालच में आकर महिला ने धोखे से 17 वर्षीय किशोरी को अपने घर बुला लिया। वहां महिला के देवर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसने धमकी दी। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी देवर भाग निकला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक पीड़ित किशोरी निजी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि ठाकुरगंज निवासी दानिश उनकी बेटी पर गंदी नजर रखता था। रविवार दोपहर उसकी भाभी समीरा ने बेटी को बहाने से अपने घर बुलाया था। बेटी जब घर पहुंची तो समीरा ने गेट बंद कर लिया। घर में दानिश भी मौजूद था। आरोप है कि उसने बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
मां ने बताया कि गंभीर हालत में किसी तरह बेटी घर पहुंची और रोते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह परिवार के साथ थाने पहुंचीं और समीरा व दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। सोमवार सुबह समीरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि आरोपी देवर ने उसे कुछ रुपयों का लालच दिया था। इस पर उसने साजिश रची थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें