लखनऊ में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मड़ियांव इलाके में अवैध संबंध में रुकावट बने एक युवक को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला। लाश छिपाने के लिए दोनों ने इसके तीन टुकड़े किए और सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। इस घटना के चार महीने बाद तक दोनों ऐश करते रहे आखिरकार ममेरे भाई के शक के आधार पर पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया। देखें डिटेल...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
हत्याकांड
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के मड़ियांव में रहने वाले शिवा (29) की शादी फरवरी 2013 में लखनऊ के ही बिरहाना इलाके की रहने वाली मधु से हुई थी।
विज्ञापन
3 of 9
मर्डर
शिवा की मौसी रंजना लखनऊ में ही राजेंद्रनगर इलाके में रहती हैं। उनके गोद लिए बेटे नीरज का शिवा के घर आना-जाना था। शिवा मूलरूप से बलरामपुर का रहने वाला है। पिता की मौत के बाद उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती। इसी सिलसिले में वह अक्सर बलरामपुर जाता रहता था।
4 of 9
मर्डर
पति की गैरमौजूदगी में शिवा की पत्नी और नीरज के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन
5 of 9
मर्डर
शिवा को इस बात की भनक भी नहीं थी। अक्टूबर 2016 में करवाचौथ के बाद शिवा ने मधु और नीरज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। ये देख शिवा आपा खो बैठा और उसने पत्नी से झगड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
6 of 9
मर्डर
मधु और नीजर ने शिवा को पीटा और मुंह बंद कराने के लिए उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश ठिकाने लगाने के लिए शरीर को तीन हिस्सों में बांटा और सेप्टिक टैंक में डाल दिया।
विज्ञापन
7 of 9
मर्डर
लोगों को शक न हो जाए इसलिए नीरज के कहने पर मधु 12 नवंबर को पुलिस के पास प्रार्थनापत्र लेकर पहुंची और कहा कि उसका पति बिना बताए कहीं चला गया है वापस नहीं आया। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और बिना रिपोर्ट दर्ज किए उसे वापस लौटा दिया।
8 of 9
मर्डर
कई दिनों तक शिवा के न मिलने और फोन न उठने पर लखनऊ में ही रहने वाले प्रदीप के ममेरे भाई को शक हुआ। उसने भाई की पत्नी पर शक जताते हुए 24 फरवरी को गुमशुदगी और हत्या के शक में तहरीर दी।
25 फरवरी को पुलिस ने मधु को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछतांछ की तो मधु ने गुनाह कुबूल लिया। पुलिस ने नगर निगम की मदद से आधे घंटे में घर के सेप्टिक टैंक से शिवा का कंकाल बरामद किया। मधु पुलिस की हिरासत में है और प्रेमी नीरज फरार है।