फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल का स्मृति पर पलटवार, कहा- ये सास-बहू सीरियल नहीं सीरियस मैटर है

Sun, 26 Feb 2017 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
सियासत के शिखर पर पहुंचीं दो बहुओं की सूबे में महिलाओं की सुरक्षा पर जुबानी जंग सुर्खियां बटोर रही है। जी हां, इनमें से एक हैं मुख्यमंत्री अखिलेश की सांसद पत्नी डिंपल यादव व दूसरी हैं टीवी के परदे से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वालीं स्मृति ईरानी।
विज्ञापन

2 of 7
शनिवार को डिंपल यादव गोंडा के धानेपुर व वजीरगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद मंच से उतरीं तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि इलाहाबाद के हलिया में जब लोग सेल्फी के लिए आगे बढ़े थे तो आपने ने कहा था कि इसकी शिकायत भइया से करूंगी। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने दीजिए डिंपल को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। उनके इस बयान पर आपका क्या कहना है?
विज्ञापन

3 of 7
इस पर डिंपल ने कहा कि  स्मृति ईरानी भाजपा शासित प्रदेशों की चिंता करें जहां कानून व्यवस्था खराब है और अपराध बढे़ हैं। यूपी तो अपराध में 22वें नंबर पर है। डिंपल ने कहा कि यह सास-बहू का सीरियल नहीं है सीरियस मैटर है। वह सीरियल के डायलॉग बोलती हैं। स्मृति मेरी व यूपी की महिलाओं के सुरक्षा की चिंता न करें।

4 of 7
वहीं, डिंपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जोरदार हमला बोला। शनिवार को धानेपुर बाजार में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने भाजपा पर लोगों को जातियों में बांटने का आरोप लगाया और कहा विधानसभा चुनाव की लड़ाई हार रही भाजपा के नेता भेदभाव की राजनीति पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
शनिवार को मेहनौन विघानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल शुक्ला के समर्थन में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री की पत्नी व कन्नौज सांसद डिंपल यादव ने संबोधित किया।  डिंपल ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया।  कहा कि अपनी हार को सामने देखकर भाजपा के नेता जातिवादी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ का पिटारा बताते हुए कहा मन की बात करने वाले लोग भेदभाव की बात करने लगे हैं। अपने भाषणों में विकास के बजाय कब्रिस्तान-श्मशान का जिक्र कर रहे हैं। डिंपल ने प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया।
विज्ञापन

6 of 7
कहा कि अच्छे दिन वाले लोग जनता का ध्यान भटकाने में लगे है इनसे सावधान रहने की जरूरत है। डिंपल ने सपा सरकार की 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा,1090 सेवा, समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का भी बखान किया। उन्होने सपा व कांग्रेस के गठबंधन को भी सही ठहराया। कहा कि बसपा सुप्रीमो भाजपा से तीन बार राखी बंधवा चुकी है लेकिन इस बार उन्हें राखी बंधवाने से रोकना है। उन्होंने अखिलेश यादव को यूपी का बेटा बताते हुए वोट देने की अपील की। सभा को मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला व प्रत्याशी राहुल शुक्ला ने भी संबोधित किया। जनसभा में नित्यानंद शुक्ला, शिवाकांत शर्मा, विनोद कुमार ओझा, हसीब अंसारी, मनोज दास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कसाब= क से कंप्यूटर, स से स्मार्टफोन, ब से बहनों को बस आधा किराया
धानेपुर की सभा में सांसद डिंपल यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए उनके कसाब वाले बयान की नए सिरे से व्याख्या की। क से कंप्यूटर, स से स्मार्टफोन, ब से बहनों को बस यात्रा में आधे किराए में छूट देने का नया नारा गढ़ते हुए डिंपल यादव ने कसाब को नया फुलफार्म दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें