कई बार दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो अजरा का भाई जावेद पड़ोस के मकान के जरिये अंदर दाखिल हुआ। उसने खिड़की से झांका तो अजरा का शव रसोई में लटक रहा था। आनन-फानन उसने गेट खोलकर घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
हसनगंज पुलिस मौके पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी। पुलिस ने देखा कि अजरा का शव दुपट्टे से लटक रहा था। उसके पीछे मासूम बेटे का भी शव लटक रहा था। पुलिस ने दोनों शव को नीचे उतरवाया। एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक एक सप्ताह पहले हार्ट अटैक से पति की मौत हो जाने के बाद से ही अजरा डिप्रेशन में थी। परिजनों ने काफी समझाया भी, लेकिन उसने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक पूरे घर की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।