फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के साथ मिलकर इस तरह से पत्नी ने की पति की हत्या

Tue, 15 Sep 2015 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र में रविवार शाम चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाय में जहर पिलाकर मार डाला। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने महिला व उसके प्रेमी को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


महिला का प्रेमी उसके पति का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। मृतक के भांजे ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह घटना क्षेत्र के ग्राम जंगलपुरवा मजरा देवकलिया में हुई। गांव निवासी छोटेलाल (42) पुत्र महावीर ने करीब 15 वर्ष पूर्व बिहार में जनपद कटिहार की रहने वाली एक महिला से शादी की थी।

दोनों के चार बेटे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो साल से छोटेलाल की पत्नी के संबंध गांव के ही रहने वाले पति के मौसेरे भाई इंद्रकुमार से हो गए थे।

इस संबंध के चलते छोटेलाल की पत्नी ने एक बीघा जमीन इंद्रकुमार को तीन लाख रुपये में रजिस्ट्री करा दी थी। लेकिन इंद्रकुमार ने सिर्फ एक लाख रुपये दिए थे। बताते हैं कि छोटेलाल कुछ दिनों से इंद्रकुमार पर बाकी रुपये देने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हो गई पति की मौत

मृतक के भांजे सर्वेश के मुताबिक रुपये देने का दबाव बढ़ने पर इंद्रकुमार ने छोटेलाल की हत्या की उसकी पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची।

योजना के मुताबिक इंद्र कुमार जहरीली गोलियां लाया। रविवार रात छोटेलाल को चाय में उसकी पत्नी ने जहरीली गोलियां मिलकर पिला दीं। कुछ देर बाद छोटेलाल को उल्टियां होने लगीं और फिर रात में ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई।

चूंकि ग्रामीणों व रिश्तेदारों को छोटेलाल की पत्नी व इंद्रकुमार के संबंधों की जानकारी पहले से ही थी। इस पर ग्रामीणों ने सुबह ही दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

सीओ महमूदाबाद वीबी सिंह का कहना है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर छोटेलाल को जहर देकर मार दिया है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें