पुलिस को गुमराह करने को लिखवाई पति की गुमशुदगी
- फोटो : Demo
यूपी की राजधानी लखनऊ में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की जान लेकर उसे घर में दफना दिया।
जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज थानाक्षेत्र के कुदामऊ गांव के रहने वाले राजकुमार (40) की लाश मंगलवार को उनके घर से बरामद की गई।
पड़ताल में सामने आया कि राजकुमार की पत्नी रामरती ने अपने विवाहेतर संबंधों का खुलासा हो जाने पर इस वारदात को अंजाम दिया।
25 मार्च की रात को राजकुमार ने रामरती के मोबाइल पर गांव के रहने वाले सुनील का नंबर देखा। शक होने पर उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की जिस पर उसने सुनील से प्रेम संबंध की बात कुबूली। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।