फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिटाई से घायल महिला की 11 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिंगवा के डिंगुरपुर गांव में तीन अगस्त को पिटाई से घायल हुई शकुंतला (35) की शुक्रवार सुबह 11 दिन बाद मौत हो गई। शकुंतला के भाई राकेश, पति वियज, बेटे अरुण व अन्य घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय, इंस्पेक्टर बीकेटी और महिंगवा पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि तीन अगस्त को पत्नी फोन बनवाकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक महिला व उसके तीन साथियों ने पत्नी को घेर कर पीट दिया था। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की थी। विजय का आरोप है कि पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ लिखित पहाड़पुर पुलिस बूथ पर लिखित तहरीर दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न उसका मेडिकल कराया। पत्नी की हालत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे पत्नी की घर पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि शकुंतला का राम सागर मिश्र अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को खून की उल्टी होने के बाद उनकी मौत हो गई। पती-पत्नी दोनों ही शराब पीने के आदी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर शरीर पर चोट पाई जाती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिस दरोगा ने शकुंतला की सुनवाई नहीं की थी उसकी भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें