फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुल्हाड़ी के वार से महिला घायल, चार नामजद

Fri, 21 Nov 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के बड़ागांव में आम के पेड़ों की कटान से धान के खेत में शाखाएं गिरने का विरोध करने पर बृहस्पतिवार शाम तीन बजे नाराज दबंगों ने महिला की पिटाई करते हुए कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर घायल कर दिया। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने देर शाम केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी रामकली ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के संजय और विजय बाग में आम के पेड़ों की कटान कर रहे थे। इस दौरान पेड़ों की शाखाएं उनके धान के खेत में गिरने से फसल खराब हो रही थी।
आपत्ति जताने पर संजय और विजय अपने साथियों लालजी और शालू के साथ मिलकर उन पर टूट पड़े और कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर दिए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें