फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभद्र टिप्पणी के विरोध पर महिला पर फेंकी खौलती चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। सुजानपुरा में मंगलवार सुबह अभद्र कमेंट का विरोध करने पर ऑटो चालक ने आलमबाग निवासी महिला पर खौलती चाय फेंक दी। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह बच्चों के लिए सामान खरीदने बाजार जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में चाय की दुकान पर बैठे ओमनगर निवासी ऑटो चालक हैदर ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर आरोपी ने भट्ठी पर रखा चाय का भगौना उन पर उड़ेल लिया। इससे वह झुलस गईं। पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें