फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति से विवाद के बाद महिला ने लगा लिया फंदा

Wed, 27 May 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के राजेंद्रनगर में नेहा (23) ने मंगलवार सुबह पति से विवाद के बाद घर में फंदा लगा लिया। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद निवासी नेहा की शादी तीन साल पहले नीरज से हुई थी। नीरज अमीनाबाद में कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा के अनुसार, मंगलवार सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ था। नीरज के बाहर निकलने पर नेहा ने कमरे में फंदा लगा लिया। नीरज लौटे तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। लोगों की मदद से उन्हें नीचे उतारा गया। तब भी नेहा की सांसें चल रही थीं। नेहा की मां मीना का कहना है कि पड़ोसियों से बेटी की मौत की खबर मिलने पर वह उसकी ससुराल पहुंचीं। उन्होंने दामाद से पूछताछ की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को नेहा के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें