फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने खुद पर किया हमला

Wed, 27 May 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से मोबाइल छीनने का प्रयास करता आरोपी।
विज्ञापन
राजाजीपुर। सआदतगंज में 20 मई को पुलिस पथराव और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। इससे बचने के लिए आरोपी ने खुद पर ईंट से हमला कर दिया। उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख पुलिस बिना गिरफ्तारी के लौट आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्य ने बताया कि वजीरबाग निवासी फहद गांधी का 17 मई की रात मोहल्ले के लोगों से विवाद हुआ था। फहद और उसके साथियों ने पथराव किया था। इसमें अल्ताफ का सिर फट गया और आदिल की बाइक क्षतिग्रस्त हुई। पीड़ितों ने फहद के खिलाफ सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 20 मई को अंबरगंज चौकी के दीवान अकील और कांस्टेबल आशीष फहद के घर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी छत पर चढ़ गया और खुद के सिर पर ईंट से हमला कर लिया।
वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने की कोशिश
इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी ने पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस वीडियो बनाने लगी तो उसने मोबाइल छीनने की कोशिश की और धक्का-मुक्की भी की। फहद के समर्थन में आए लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार, फहद पर गुंडा एक्ट सहित नौ मामले दर्ज हैं और पुलिस की दो टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

पुलिसकर्मी से मोबाइल छीनने का प्रयास करता आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें